हिमाचल के चम्बा जिले में श्री मणिमहेश यात्रियों के लिए शिव लंगर सेवा समिति डलहौज़ी द्वारा विशाल लंगर का आयोजन

बनीखेत के लाहड स्थान पर 20 से 27 अगस्त तक होगी लंगर की व्यवस्था शिव लंगर सेवा समिति डलहौज़ी द्वारा बनीखेत के लाहड स्थान पर श्री मणिमहेश यात्रियों क...

हिमाचल के चम्बा जिले में श्री मणिमहेश यात्रियों के लिए शिव लंगर सेवा समिति डलहौज़ी द्वारा विशाल लंगर का आयोजन

हिमाचल के चम्बा जिले में श्री मणिमहेश यात्रियों के लिए शिव लंगर सेवा समिति डलहौज़ी द्वारा विशाल लंगर का आयोजन

बनीखेत के लाहड स्थान पर 20 से 27 अगस्त तक होगी लंगर की व्यवस्था

शिव लंगर सेवा समिति डलहौज़ी द्वारा बनीखेत के लाहड स्थान पर श्री मणिमहेश यात्रियों के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया जा रहा है। शिव लंगर सेवा समिति का यह प्रयास न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में सद्भावना और मानव सेवा की भावना को भी आगे बढ़ाता है। शिव लंगर सेवा समिति डलहौज़ी द्वारा श्री मणिमहेश पवित्र स्नान के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 अगस्त से 27अगस्त तक बनीखेत के लाहड़ में लंगर लगाया जा रहा है। यह लंगर भगवान शिव की भक्ति और सेवा की भावना को समर्पित है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन प्रदान करना और समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

लंगर वाले स्थान पर सफाई का रखा जायेगा विशेष ध्यान 

इसके अतिरिक्त लंगर सेवा समिति के प्रत्येक सदस्य द्वारा आयोजन स्थल पर नियमित साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जायगा ताकि वातावरण प्रदूषित न हो। जिसमें श्रद्धालुओं से भी गीले और सूखे कचरे को अलग अलग बॉक्स में डालने की अपील की जाएगी। सदस्यों द्वारा लंगर क्षेत्र की विशेष देखभाल और सफाई का खास ध्यान रखा जायेगा ताकि यात्रियों को स्वच्छ और हायजीन वातावरण मिले। उल्लेखनीय है कि शिव भक्तों द्वारा लंगर लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह परंपरा न केवल समाज को नि:शुल्क भोजन प्रदान करती है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम, और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देती है। इस प्रकार के आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत होती है।