दुकान पर छापा… आधा किलो चरस पकड़ी

ग्राम पंचायत भडेला के नचनोटी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान पर छापेमारी के दौरान 494 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस...

दुकान पर छापा… आधा किलो चरस पकड़ी

दुकान पर छापा… आधा किलो चरस पकड़ी

ग्राम पंचायत भडेला के नचनोटी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान पर छापेमारी के दौरान 494 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नचनोटी गांव का कुलदीप अपनी चिकन, अंडा व सब्जी की दुकान की आड़ में चरस का धंधा करता था। इस सूचना के आधार पर तीसा पुलिस थाना की टीम ने कुलदीप की दुकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने दुकान के निरीक्षण दौरान कुलदीप के पास से 494 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी कुलदीप के खिलाफ तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी का अदालत से पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ जारी है। उन्होंने साथ ही दोहराया कि जिला में चरस का काला कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।