जिले में बारिश की फुहारों ने दी मक्की की बिजाई को रफ्तार

   जिले में बारिश के बाद खेतों की तस्वीर बदलने लगी है। कुछ दिन पहले तक सूखी मिट्टी और बारिश की आस किसानों की चिंता बढ़ा रही थी, वहीं अब न...

जिले में बारिश की फुहारों ने दी मक्की की बिजाई को रफ्तार

जिले में बारिश की फुहारों ने दी मक्की की बिजाई को रफ्तार

 

 जिले में बारिश के बाद खेतों की तस्वीर बदलने लगी है। कुछ दिन पहले तक सूखी मिट्टी और बारिश की आस किसानों की चिंता बढ़ा रही थी, वहीं अब नमी से भरी जमीन ने मक्की की बुवाई को नई रफ्तार दे दी है।
निचले क्षेत्रों में किसान सुबह से शाम तक खेतों में जुटकर बुवाई में लगे हैं। ऊपरी इलाकों में यह काम पहले ही पूरा हो चुका है। मौसम के बदले मिजाज ने खेती की रफ्तार को जीवनदान दिया है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब खेतों में पर्याप्त नमी मिल गई है। खेतों में सुबह से शाम तक किसान और मजदूर बिजाई में जुटे हैं। ऊपरी क्षेत्रों में मक्की की बिजाई का कार्य करीब डेढ़ माह पहले पूरा हो चुका है। किसानों ने कहा कि मई और जून के शुरुआती दिनों में अपेक्षित बारिश नहीं होने से खेत सूखे थे। हाल ही में हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। किसानों में नेक राज, मोहन सिंह, जगत कुमार, सोनू सिंह, बंटी कुमार और जीवन कुमार ने कहा कि बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक दूर कर दी है। अब खेतों में नमी पर्याप्त है और मक्की की बिजाई तेजी से चल रही है। बारिश न होने से बुवाई में देरी हो रही थी, लेकिन अब निचले क्षेत्रों के किसानों ने खेतों में काम शुरू कर दिया है।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि निचले कुछ क्षेत्रों में अभी मक्की की बिजाई नहीं हुई है। मौसम अनुकूल है। ऐसे में किसान मक्की की बिजाई समय पर कर दें। ऊपरी क्षेत्रों में बिजाई हो चुकी है।