सिकुडऩे लगी सडक़ें, हर दिन डराने लगे हादसे, लोग परेशान

पार्किंग स्थलों की कमी से हर दिन लग रहा लंबा जाम, राहगीर हो रहे चोटिल शहर की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था लोगों के लिए सरदर्द साबित हो रही है। शहर के वि...

सिकुडऩे लगी सडक़ें, हर दिन डराने लगे हादसे, लोग परेशान

सिकुडऩे लगी सडक़ें, हर दिन डराने लगे हादसे, लोग परेशान

पार्किंग स्थलों की कमी से हर दिन लग रहा लंबा जाम, राहगीर हो रहे चोटिल

शहर की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था लोगों के लिए सरदर्द साबित हो रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहनों के लंबे जाम से लोगों की आवाजाही रिस्की होकर रह गई है। जाम के बोझ से सिकुड़ी शहर की सडक़ों पर कई मर्तबा राहगीर वाहन की चपेट में आकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंच चुके हैं। शहर में लडख़ड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था की मुख्य वजह पार्किंग स्थलों की कमी है। नगर परिषद की ओर से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से हल करवाने के लिए एसपी आवास के पास निर्माणाधीन पार्किग का काम पर अदालत की ओर से स्टे के चलते बंद पड़ा हुआ है। पुराने बस अड्डा में बहुमंजिला पार्किंग कांपलेक्स का काम अभी तक आरंभ नहीं हो पाया है। इसके विपरीत चंबा उपमंडल में ही औसतन हर माह तीन से चार सौ दोपहिया व चौपहिया वाहन पंजीकृत हो रहे हैं। शहर में वाहनों की दिन- प्रतिदिन बढ़ती भीड़ के बीच पार्किंग स्थलों की कमी अब गंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है।

राजीव गांधी कांपलेक्स के धरातल और पुराने बस अड्डे परिसर में पार्किंग की अधिकृत उपलब्ध सुविधा वाहनों की बढ़ती संख्या के आगे नाकाफी

पार्किंग स्थलों की कमी से बाहरी राज्यों व जिला के अन्य हिस्से से आने वाले चालकों के प्रतिबंधित हिस्से में वाहन पार्क करने से ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा शहर में वर्तमान में चोपहिया वाहनों के लिए शहर में राजीव गांधी कांपलेक्स के धरातल और पुराने बस अड्डे परिसर में पार्किंग की अधिकृत सुविधा उपलब्ध है। मगर वाहनों की बढ़ती संख्या के आगे यह स्थल नाकाफी साबित हो रहे हैं। शहर में ट्रैफिक जाम के चलते पैदल गुजरने वाले राहगीरों को हरवक्त चोटिल होने की संभावना का डर सताए रहता है। शहर के भीड़ भड़ाके वाले हिस्से में तो पैदल आवाजाही हाई रिस्क पर पहुंच गई है। पार्किग स्थल में जगह न होने से चालक जहां मन किया वहां वाहन खड़ा कर रहे हैं। जिस कारण भूरी सिंह संग्रहालय से लेकर मेडिकल कालेज के मेन गेट तक भी घंटों जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

सदर विधायक नीरज नैयर के बोल

सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि पुराने बस अड्डा परिसर में बहुमंजिला पार्किंग कांपलेक्स का काम जल्द आरंभ होने जा रहा है। इस कांपलेक्स के निर्माण से शहर में पार्किंग की समस्या का काफी हद तक हल होने के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।