'सर अजीब हरकतें करते थे, पीछे पड़ जाते थे...', मौत से पहले के VIDEO में छात्रा ने बताई थी खौफनाक कहानी

कांगड़ा के धर्मशाला राजकीय महिला कॉलेज में एक छात्रा की 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में छात्रा के परिजनों ने यौन उत्पीड़न और रैगिंग का...

'सर अजीब हरकतें करते थे, पीछे पड़ जाते थे...', मौत से पहले के VIDEO में छात्रा ने बताई थी खौफनाक कहानी

'सर अजीब हरकतें करते थे, पीछे पड़ जाते थे...', मौत से पहले के VIDEO में छात्रा ने बताई थी खौफनाक कहानी

कांगड़ा के धर्मशाला राजकीय महिला कॉलेज में एक छात्रा की 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में छात्रा के परिजनों ने यौन उत्पीड़न और रैगिंग का का आरोप लगाया है. जिसके बाद यूजीसी ने भी जांच के आदेश दिए हैं. 

कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एक 19 साल की छात्रा की 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोप है कि तीन सीनियर छात्राओं ने उसे रैगिंग का शिकार बनाया  और एक कॉलेज प्रोफेसर ने उसका यौन उत्पीड़न किया. अब छात्रा का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने कॉलेज में झेली गई आपबीती बता रही है.

अशोक सर पड़ जाते थे पीछे

छात्रा ने अपनी लास्ट वीडियो में बताया कि अशोक सर पीछे पढ़ जाते थे और अजीब-अजीब हरकतें करते थे. छात्रा ने वीडियो के जरिए कॉलेज  प्रोफेसर पर यह भी आरोप लगाया की अशोक सर मुझे गलत जगह टच करते थे. इतना नहीं वीडियो में छात्रा ये भी कहती सुनाई दे रही है कि आपको कैसे बताऊं, मैं उठकर बताउंगी. लेकिन छात्रा ठीक नहीं हो पाई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.