चंबा में 16 मार्च को लघु रोजगार मेला

जिला रोजगार कार्यालय (बालू) चंबा की ओर से आगामी 16 मार्च को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की नामी कंपन...

चंबा में 16 मार्च को लघु रोजगार मेला

चंबा में 16 मार्च को लघु रोजगार मेला

जिला रोजगार कार्यालय (बालू) चंबा की ओर से आगामी 16 मार्च को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की नामी कंपनियों में कुल 260 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में मुख्य रूप से तीन बड़ी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। एलेना आटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली की ओर से पुरुष मशीन आप्रेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं आईटीआई लंबाई 168 सेमी या इससे अधिक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को लुधियाना और मोहाली जैसे शहरों में टाटा स्टील, कोहलर और इंफोसिस जैसी कंपनियों में सेवाएं देनी होंगी।
चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार सीटीसी 18,236 रूपए व इन हैंड सेलरी 14300 रूपए तक दी जाएगी। इसके अलावा ईएसआई, पीएफ और ओवरटाइम जैसी अन्य सुविधाएं भी नियमानुसार दी जाएंगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ कई जरूरी कागज भी लाने होंगे। इनमें शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा अपना अपडेटेड बायोडाटा शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया की रोजगार मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक 16 मार्च को बालू स्थित जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
ये-ये दस्तावेज लाएं साथ
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ कई जरूरी कागज भी लाने होंगे। इनमें शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा अपना अपडेटेड बायोडाटा शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया की रोजगार मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक 16 मार्च को बालू स्थित जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।