बर्फबारी से हिमाचल में 1200 सड़कें ब्लॉक, कोल्ड वेव का अलर्ट... हिला टूरिज्म सेक्टर

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश से 1,250 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. सड़कों की बहाली के लिए 3,500 मशीनें लगाई गई हैं. कई जिलों में ऑरेंज और&nbs...

बर्फबारी से हिमाचल में 1200 सड़कें ब्लॉक, कोल्ड वेव का अलर्ट... हिला टूरिज्म सेक्टर

बर्फबारी से हिमाचल में 1200 सड़कें ब्लॉक, कोल्ड वेव का अलर्ट... हिला टूरिज्म सेक्टर

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश से 1,250 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. सड़कों की बहाली के लिए 3,500 मशीनें लगाई गई हैं. कई जिलों में ऑरेंज और और येलो अलर्ट जारी है 

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से राज्य भर में 1,250 से अधिक सड़कें बंद हो गईं. देश के अलग-अलग इलाकों से टूरिस्ट शिमला पहुंचे थे बर्फ देखने लेकिन अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हिमाचल की वादियों में मौज लेने गए लोग सड़क जाम होने की वजह से फंस गए हैं. लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सड़कों को बहाल करने के लिए करीब 3,500 मशीनें और जेसीबी तैनात की हैं. लाहुल और स्पीति के ताबो  ताबो गांव में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.