किश्तवाड़ आतंकी घटना के बाद सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी चंबा

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने पड़ोसी राज्य जेएंडके के सीमांत क्षेत्रों में स्थित सुरक्षा चौकियों और पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया।  किश्तव...

किश्तवाड़ आतंकी घटना के बाद सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी चंबा

किश्तवाड़ आतंकी घटना के बाद सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी चंबा

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने पड़ोसी राज्य जेएंडके के सीमांत क्षेत्रों में स्थित सुरक्षा चौकियों और पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। 


किश्तवाड़ में हुई आतंकी घटना के बाद सीमांत क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने पड़ोसी राज्य जेएंडके के सीमांत क्षेत्रों में स्थित सुरक्षा चौकियों और पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के साथ डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा और पुलिस थाना किहार के एसएचओ दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सुरक्षा चौकियों लंगेरा, खुंडी मराल और पुलिस थाना किहार, चौकी संघणी और सलूणी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा चौकियों में रूटीन गश्त को बढ़ाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, सीमांत क्षेत्र में आवाजाही करने वाले हर वाहन की गहनता से तफ्तीश करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पुलिस चौकियों का भी औचक निरीक्षण कर आपराधिक मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।