बस के साइड के दो शीशे टूटे और एक बच्ची गंभीर घायल मनाली से हरिद्वार जा रही एचआरटीसी बस पर वीरवार शाम झीड़ी नेचर पार्क के पास पहाड़ी से आया तेज गति...
झीड़ी नेचर पार्क पर चलती बस पर गिरा पत्थर, नन्हीं बच्ची घायल
बस के साइड के दो शीशे टूटे और एक बच्ची गंभीर घायल
मनाली से हरिद्वार जा रही एचआरटीसी बस पर वीरवार शाम झीड़ी नेचर पार्क के पास पहाड़ी से आया तेज गति पत्थर गिर गया। घटना में बस सवार एक नन्हीं बच्ची घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। पत्थर बस से टकराते ही सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बस में सवार एक युवक पहाड़ी से गिरे मलबे की वीडियो बना रहा था। इसी बीच पहाड़ी से तेज गति में पत्थर आया और बस से टकरा गया। बस के साइड के दो शीशे भी टूट गए और एक बच्ची गंभीर घायल हो गई। घटना के बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी और सूझ बूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को नगवाईं अस्पताल पहुंचाया। यहां बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया गया और कुल्लू अस्पताल रेफर किया। बता दें कि झीड़ी से लेकर पंडोह के बीच लगातार भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाएं पेश आ रही हैं। साफ मौसम में भी इस तरह की घटनाएं पेश आ रही हैं। मंडी से कुल्लू के बीच सफर किसी के खतरे से खाली नहीं है।