मांगें पूरी न होने पर आरंभ होगा काम छोड़ो आंदोलन

परिवहन निगम के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर चालक संघ के प्रधान हेम राज ने बताया कि बीते 75 माह का ओवरटाइम न मि...

मांगें पूरी न होने पर आरंभ होगा काम छोड़ो आंदोलन

मांगें पूरी न होने पर आरंभ होगा काम छोड़ो आंदोलन

परिवहन निगम के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर चालक संघ के प्रधान हेम राज ने बताया कि बीते 75 माह का ओवरटाइम न मिलने पर कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अब सरकार और प्रबंधन चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 जून तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे मजबूरन 25 जून को चक्का जाम करेंगे। चालकों और परिचालकों को न तो 50 हजार एरियर की किस्त मिली है और न ही डीए और मेडिकल बिल मिले हैं। बार-बार मांग करने के बावजूद उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारियों ने अब दो टूट में कहा है कि अगर ये सब मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 जून को रात 12 बजे के बाद काम छोड़ो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सुबह चक्का जाम किया जाएगा जिससे रूट भी प्रभावित होंगे और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन के उच्च अधिकारियों की रहेगी।