चुवाड़ी में लावारिस पशुओं का डेरा, किसान परेशान

नगर पंचायत चुवाड़ी में किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। इसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बयान जारी करते हुए राजपूत क...

चुवाड़ी में लावारिस पशुओं का डेरा, किसान परेशान

चुवाड़ी में लावारिस पशुओं का डेरा, किसान परेशान

नगर पंचायत चुवाड़ी में किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। इसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बयान जारी करते हुए राजपूत कल्याण सभा मंडल चुवाड़ी के पूर्व प्रधान सतपाल ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों लावारिस पशुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इस बारे वे कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुके है। अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। बीच सड़कों पर पशुओं ने डेरा जमा रखा है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं को गोसदन में शिफ्ट करने की पहल प्रशासन करें।