विद्यार्थियों को अधिकारों और नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

चुवाड़ी/बनीखेत (चंबा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में नगर पंचायत बनीखेत के शिक्षण संस्थान पुखरी मे...

विद्यार्थियों को अधिकारों और नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

विद्यार्थियों को अधिकारों और नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

चुवाड़ी/बनीखेत (चंबा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में नगर पंचायत बनीखेत के शिक्षण संस्थान पुखरी में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में विद्यार्थियों को विधिक अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता और मादक द्रव्यों के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।


राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे मादक द्रव्य दुरुपयोग विरोधी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता नवीन ठाकुर ने विद्यार्थियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। साथ ही विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

संस्थान के प्राचार्य दीपक अंगारा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक बुराइयों से बचने की प्रेरणा भी देते हैं।