सुरंगाणी छिंज मेला अब 13 से 15 सितंबर तक

प्राकृतिक आपदा के कारण स्थगित हुए मेले को लेकर पूरी हुई तैयारियां  मिनी मिंजर मेले के नाम से प्रसिद्ध सुरंगानी छिंज मेला अब 13 से 15 सितंबर तक...

सुरंगाणी छिंज मेला अब 13 से 15 सितंबर तक

सुरंगाणी छिंज मेला अब 13 से 15 सितंबर तक

प्राकृतिक आपदा के कारण स्थगित हुए मेले को लेकर पूरी हुई तैयारियां 

मिनी मिंजर मेले के नाम से प्रसिद्ध सुरंगानी छिंज मेला अब 13 से 15 सितंबर तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण स्थगित हुए इस मेले को लेकर अब तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष आरिफ शेख ने बताया कि मेले में खेल गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दुकानदारों के लिए दुकानों की व्यवस्था कर दी है, ताकि स्थानीय कारोबारियों को भी मेले से आमदनी का अवसर मिल सके।