Chamba News: सुरंगानी की टीम बनी वॉलीबाल की विजेता

सलूणी (चंबा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई सलूणी की ओर से सलूणी विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता वीरवार...

Chamba News: सुरंगानी की टीम बनी वॉलीबाल की विजेता

Chamba News: सुरंगानी की टीम बनी वॉलीबाल की विजेता

सलूणी (चंबा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई सलूणी की ओर से सलूणी विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में भाजपा मंडल सलूणी के अध्यक्ष मदन ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सुरंगानी टीम विजेता और आरोही टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन डबल में ध्रुव-अभिषेक विजेता और अक्षित-विशाल उपविजेता बने, जबकि बैडमिंटन सिंगल में अक्षित विजेता और अंकित उपविजेता रहे। इस कार्यक्रम में कुल छह वॉलीबाल और छह बैडमिंटन टीमों ने हिस्सा लिया। 

इस दौरान मदन ठाकुर ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल का महत्व शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और सामाजिक कौशल के लिए बहुत जरूरी है। यह अनुशासन, टीम वर्क सिखाता है, तनाव कम करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है, जिससे व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और संतुलित जीवन पाता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक स्वस्थ और सफल जीवन की नीव हैं, जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में मदद करते हैं। इस अवसर पर देस राज वर्मा, अर्पित जरियाल, धर्म चंद, राजेश वर्मा, पीयूष राणा, विशाल वर्मा, रोहित कपूर और अंकित शर्मा मौजूद रहे।