दलदल ने रोकी आवाजाही, नकरोड़-चांजू मार्ग ठप

नकरोड़-चांजू मार्ग पर डोडनी नाला के समीप रविवार को भी वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई। मार्ग पर फैला दलदल यातायात के लिए सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ ह...

दलदल ने रोकी आवाजाही, नकरोड़-चांजू मार्ग ठप

दलदल ने रोकी आवाजाही, नकरोड़-चांजू मार्ग ठप

नकरोड़-चांजू मार्ग पर डोडनी नाला के समीप रविवार को भी वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई। मार्ग पर फैला दलदल यातायात के लिए सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों विभाग की ओर से मलबा हटाकर मार्ग खोलने का प्रयास किया गया था, मगर दलदल के कारण गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग शुक्रवार दोपहर बाद बंद हुआ था, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई।
लोगों ने बताया कि विभाग ने मशीनरी लगाकर सड़क को तो बहाल कर दिया, लेकिन दलदल ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। बाइक सवार किसी तरह कीचड़ से गाड़ियां निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण रमेश कुमार, राहुल कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, अजय कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि मार्ग बंद रहने से लोगों की आवाजाही बाधित है और प्रशासन को इसे प्राथमिकता से बहाल करना चाहिए।