चुराह उपमंडल के थल्ली-गडफरी संपर्क मार्ग पर टैक्सी चालक को बारह ग्राम चिटटे की खेप सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान यूसफ खान वासी गां...
12 ग्राम चिट्टे सहित टैक्सी चालक अरेस्ट
चुराह उपमंडल के थल्ली-गडफरी संपर्क मार्ग पर टैक्सी चालक को बारह ग्राम चिटटे की खेप सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान यूसफ खान वासी गांव नेरा तहसील चुराह जिला चंबा के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर हवालात में बंद कर है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु शुक्रवार को अदालत में पेश यिका जाएगा। जानकारी के अनुसार तीसा पुलिस थाना की टीम इलाके की गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को यूसफ के चिट्टे के काले कारोबार में संलिप्त और खेप होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने थल्ली-गडफरी मार्ग पर भरमाणी के पास टैक्सी को निरीक्षण के लिए रोका। पुलिस टीम को देखकर चालक यूसफ खान घबरा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर तलाशी दौरान यूसफ खान के पास से बारह ग्राम चिटटा बरामद हुआ। आरोपी ने चिटटे की खेप को कार के डैशबोर्ड में छिपा रखा था। इस पर आरोपी के खिलाफ चिटटा तस्करी को लेकर मामला दर्ज कर गिरफतार कर लिया।
एसपी के बोल…
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।