अध्यापिका पर नशा करके स्कूल आने के लगे आरोप, कार्रवाई की उठी मांग

अध्यापिका का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल नालागढ़ के एक स्कूल की विज्ञान की अध्यापिका पर नशा करके स्कूल में आने के आरोप लगे हैं। स्कूल प्रबंधन...

अध्यापिका पर नशा करके स्कूल आने के लगे आरोप, कार्रवाई की उठी मांग

अध्यापिका पर नशा करके स्कूल आने के लगे आरोप, कार्रवाई की उठी मांग

अध्यापिका का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

नालागढ़ के एक स्कूल की विज्ञान की अध्यापिका पर नशा करके स्कूल में आने के आरोप लगे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से यह आरोप लगाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों का कहना है कि यह अध्यापिका पिछले तीन दिन से स्कूल में आ रही है और स्कूल आते ही कमरे को बंद कर सो जा रही है। बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। अध्यापिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसकी कार से शराब की बोतल भी मिलती हुई दिख रही है।स्थानीय ग्रामीण फौजी रविंद्र सिंह और गुरपाल ने बताया कि अध्यापिका की ओर से पहले भी इसी तरह की हरकत की गई थी, जिस पर इसका मेडिकल हुआ था, लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। अब दोबारा पिछले तीन दिन से स्कूल में आ तो रही है लेकिन प्रार्थना के बाद कमरे में सो जाती है। 

अध्यापिका का कहना है कि वह डिप्रेशन में रहती है और होम्योपैथी की दवा लेती है, जिसकी खुशबू शराब की तरह

अध्यापिका को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से जगाया गया। बच्चे हर रोज घर आकर उसकी हरकतों का जिक्र घर पर करते हैं। बच्चों पर भी इसका गलत असर हो रहा है। उधर, अध्यापिका ने कहा कि वह लंबे समय से बीमार चल रही है। पीजीआई से उपचार चल रहा है। वह डिप्रेशन में रहती है और होम्योपैथी की दवा लेती है, जिसकी खुशबू शराब की तरह है। इसका पहले भी मेडिकल हुआ है, इसमें कोई नशा नहीं पाया गया। पिछले दो दिन से वह रात को सोई नहीं थी जिसके चलते उसे चक्कर आ रहे थे। वह कोई नशा नहीं करती। वहीं, स्कूल के उपप्रधानाचार्य ने अध्यापिका की वीडियो जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। जबकि, उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि यह मामला विभाग के पास आया है। जिसमें छानबीन की जा रही है। दूसरी ओर एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।