युवती को अगवा करने का आरोपी शिक्षक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

शिकायत में युवती के पिता ने शिक्षक पर अपहरण का लगाया आरोप  सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती को अगवा करने का आरोपी शिक्षक को पुलिस रिमांड खत्म...

युवती को अगवा करने का आरोपी शिक्षक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

युवती को अगवा करने का आरोपी शिक्षक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

शिकायत में युवती के पिता ने शिक्षक पर अपहरण का लगाया आरोप 

सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती को अगवा करने का आरोपी शिक्षक को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन और पुलिस की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी शिक्षक से युवती को लेकर उससे गहनता से पूछताछ करेगी। इससे पहले पुलिस ने आरोपी को 20 अक्तूबर को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 23 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड मिला था। उल्लेखनीय है सलूणी क्षेत्र की एक युवती 28 सितंबर से लापता है। युवती के पिता ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने आरोपी शिक्षक पर अपहरण का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जाएगी। अभी तक युवती का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच जारी है।