मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने पर किशोर ने लगा लिया फंदा, मौत

धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रक्कड़ क्षेत्र में मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोकने पर 14 वर्षीय किशोर ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे द...

मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने पर किशोर ने लगा लिया फंदा, मौत

मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने पर किशोर ने लगा लिया फंदा, मौत

धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रक्कड़ क्षेत्र में मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोकने पर 14 वर्षीय किशोर ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से एक किशोर को मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक की माता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा काफी देर से मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था। जब उन्होंने उसे गेम खेलने से मना किया और मोबाइल अपने पास रख लिया, तो वह नाराज होकर सीधे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब कमरे में देखा तो उसने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाया हुआ था। परिजन तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मां ने इस मामले में किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं जताया है। एएसपी आरपी जसवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।