विभागीय मशीनरी ने दोपहर 2:00 बजे तक मार्ग करवा दिया बहाल तेलका-लचौड़ी मार्ग पर मंगलवार दोपहर को पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण वाहनों के पहिये...
तेलका-लचोड़ी सड़क एक घंटे बाद बहाल
विभागीय मशीनरी ने दोपहर 2:00 बजे तक मार्ग करवा दिया बहाल
तेलका-लचौड़ी मार्ग पर मंगलवार दोपहर को पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण वाहनों के पहिये थम गए। एक घंटे बाद मार्ग को बहाल किया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान यात्री अमित कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार और किशन चंद ने बताया कि मार्ग भूस्खलन के कारण तेलका-लचौड़ी मार्ग पर यातायात बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभागीय मशीनरी ने दोपहर 2:00 बजे मार्ग बहाल करवा दिया, लेकिन वे अपने गंतव्य तक पहुंचने में लेट हो गए। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजत सहगल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर विभागीय मशीनरी भेज दी गई। इसके बाद मार्ग यातायात के लिए बहाल करवाया गया।