झुलाड़ा पंचायत के भरनाट गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। यह मामला रविवार को सामने आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद पर...
मजदूरी करने निकले युवक का घर निकट मिला शव
झुलाड़ा पंचायत के भरनाट गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। यह मामला रविवार को सामने आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान विनोद कुमार 24 पुत्र कर्माे गांव भरनाट मुहाल परगण खड़ोठ जिला चंबा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार एक नवंबर को सुबह के समय विनोद मजदूरी करने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक घर नही पहुंचा। परिजनों ने देर रात तक घर न पहुंचने पर विनोद की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों ने गांव सहित अपने रिश्तेदारों के यहां संपर्क किया। मगर कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को सुबह विनोद कुमार का शव घर के करीब तीस मीटर की दूरी पर स्थित अस्थायी पुलिया के नीचे मिला। बताया जा रहा है कि गिरने के कारण विनोद की मौत हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।