बस में नंदलाल गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबाला के विद्यार्थियों व स्टाफ समेत 50 लोग थे सवार हिमाचल प्रदेश के सोलन में बच्चों को अश्वन...
स्कूली बच्चों को लेकर मोहन पार्क जा रही बस की ब्रेक फेल, चालक ने ऐसे बचाई 50 लोगों की जान
बस में नंदलाल गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबाला के विद्यार्थियों व स्टाफ समेत 50 लोग थे सवार
हिमाचल प्रदेश के सोलन में बच्चों को अश्वनी खड्ड में स्थित मोहन हेरिटेज पार्क घुमाने ले जा रही अंबाला के निजी स्कूल की बस की ब्रेक फेल हो गई। बस में नंदलाल गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबाला के विद्यार्थियों व स्टाफ समेत 50 लोग सवार थे। हरठ गांव के समीप चालक ने बस को मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल है। हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। गनीमत रही कि मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद बस वहीं रुक गई, अन्यथा खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सभी विद्यार्थी ट्रिप पर आए थे। हादसे से पहले ही स्कूल की एक अन्य बस यहां से गुजरी थी।