करियां-बैली संपर्क मार्ग पर गुवाड़ी के पास मार्ग बंद होने से बढ़ी मुसीबत, रोजाना पैदल सफर करने को लोग मजबूर | करियां-बैली संपर्क मार्ग पर गुवाड़ी क...
डंगा टूटा, डेढ़ महीने से गाडिय़ों की आवाजाही ठप
करियां-बैली संपर्क मार्ग पर गुवाड़ी के पास मार्ग बंद होने से बढ़ी मुसीबत, रोजाना पैदल सफर करने को लोग मजबूर |
करियां-बैली संपर्क मार्ग पर गुवाड़ी के समीप डंगे के क्षतिग्रस्त होने के चलते करीब डेढ़ माह से वाहनों की आवाजाही ठप होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। मार्ग बंद होने के चलते ग्रामीणों के वाहन भी फंसे हुए हैं। इसके चलते ग्रामीणों को मजबूरन रोजाना दो किलोमीटर की पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द क्षतिग्रस्त डंगे का मरम्मत कार्य करवाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बहाल करके राहत प्रदान करने की गुहार लगाई है।
ग्रामीण प्रकाश कपूर, शिव कुमार, राम सिंह, शक्ति प्रसाद व तिलक राज ने बताया कि 22 अगस्त को बारिश के कारण गुवाड़ी के पास सडक़ का डंगा गिर गया था, लेकिन अब तक इस डंगे को नहीं लगाया गया। इससे यातायात पूरी तरह से ठप है। इस कारण गुवाड़, बनाड़ व फाट आदि गांवों के लोगों को दो किलोमीटर का पैदल सफर तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
डंगा लगाकर सडक़ को वाहनों की आवाजाही के लिए जल्द खोलो
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में पहले पहले भी अवगत करवाया गया, लेकिन डंगा नहीं लगाया गया। उन्होंने मांग की है कि जल्द डंगा लगाकर सडक़ को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाए। उन्होंने कहा कि जल्द डंगे का मरम्मत कार्य आरंभ न होने की सूरत में ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के खिलाफ सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।