चुराह (चंबा)। बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर चौरसियों के पास सोमवार को एक कार हवा में लटक गई। गनीमत रही कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता...
बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर खाई की ओर लटक गई कार
चुराह (चंबा)। बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर चौरसियों के पास सोमवार को एक कार हवा में लटक गई। गनीमत रही कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन को सुरक्षित निकालने में मदद की। हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों में राज कुमार, अजय कुमार, शक्ति प्रसाद और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मार्ग पर क्रैश बैरियर नहीं हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द दुर्घटना संभावित क्षेत्र में क्रैश बैरियर लगाए जाएं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि ब्लैक स्पॉट्स के समीप सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जा रही है।