चंबा पहुंची केंद्र की टीम… कुदरत की मार से सब कुछ तबाह

जिला चंबा में भारी वर्षा के कारण 43432.73 लाख रुपए की क्षति हुई है। इसमें कृषि व बागबानी विभाग को 2086.1 लाख, लोक निर्माण विभाग को 24461.50 लाख, जल शक...

चंबा पहुंची केंद्र की टीम… कुदरत की मार से सब कुछ तबाह

चंबा पहुंची केंद्र की टीम… कुदरत की मार से सब कुछ तबाह

जिला चंबा में भारी वर्षा के कारण 43432.73 लाख रुपए की क्षति हुई है। इसमें कृषि व बागबानी विभाग को 2086.1 लाख, लोक निर्माण विभाग को 24461.50 लाख, जल शक्ति विभाग को 12586.58, एचपीएसईसीएल को 654.03 लाख, राष्ट्रीय राजमार्ग को 1264.55 लाख, उच्च शिक्षा विभाग को 256.35 लाख, प्रारंभिक शिक्षा विभाग को 55.95 लाख तथा मत्स्य पालन विभाग को 34.21 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जिला में विभिन्न प्रकार के 8608 मकान व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे 189.30 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा वन विभाग को 141.76 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 87 लाख, नगर परिषद चंबा में 4.5 करोड़ तथा नगर परिषद डलहौजी में 3.40 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने सोमवार दोपहर बाद जिला चंबा में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आई केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम के साथ आयोजित जिला चंबा के प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक के दौरान दी। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की प्रभावित योजनाओं व कार्यों को हुई क्षति बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी।
 

जल्द राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा प्रयास

बैठक के दौरान केंद्रीय सरकार की अंतर मंत्रालयी टीम के सदस्य व्यय मंत्रालय के उप सचिव कमलदीप वी पटेल, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी दीप शेखर सिंघल ने प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को आश्वासन दिया कि जिला चंबा में आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत आकलन रिपोर्ट केंद्र सरकार के संबंधित विभागों में प्रस्तुत कर शीघ्र राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में मजदूरों के मैन डेज बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को शीघ्र भेजे जाएं ताकि यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव व रोकथाम के लिए भी और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

बैठक में इन्होंने भरी हाजिरी
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, एचपीएसईबीएल राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विपिन ठाकुर, डीएफओ कृतज्ञ कुमार, वन अरण्यपाल राकेश कुमार, उपनिदेशक बागवानी विभाग प्रमोद शाह, कृषि विभाग डा. भूपेंद्र, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज और जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।