रंग-बिरंगी इलेक्ट्राॅनिक्स लाइटों और फूलों से सजाया मां भलेई का दरबार

भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा इंतज़ाम 12 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, सफाई व्यवस्था भी अब और बे...

रंग-बिरंगी इलेक्ट्राॅनिक्स लाइटों और फूलों से सजाया मां भलेई का दरबार

रंग-बिरंगी इलेक्ट्राॅनिक्स लाइटों और फूलों से सजाया मां भलेई का दरबार

भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा इंतज़ाम 12 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, सफाई व्यवस्था भी अब और बेहतर

ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता के दरबार को रंग-बिरंगी इलेक्ट्राॅनिक्स लाइटों और फूल-मालाओं से सजाया गया है। भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है।
इससे मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं पर निगरानी सुनिश्चित हो सके। मंदिर में 12 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पहले केवल चार कर्मचारी थे। इससे मंदिर परिसर में स्वच्छता और सफाई की स्थिति बेहतर रहेगी। पूरे नवरात्रों के लिए मंदिर की तैयारी पूरी कर ली गई है। चमचमाती लाइटों और फूलों से मंदिर को चारों तरफ सजाया गया है जिससे भक्तों का स्वागत भव्य और आकर्षक बने। मंदिर कमेटी के प्रधान कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन दुर्गा सप्तशती का सुबह पांच बजे से पाठ शुरू होगा जो अष्टमी तक चलेगा। मंदिर परिसर में हर दिन लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बस स्टैंड से मंदिर तक और आसपास पुलिस की टीम तैनात रहेगी ताकि भक्त सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से दर्शन कर सकें। मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लौकी नंद ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू होगा। मंदिर में जिला, प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं मंदिर में शीश नवाजने के लिए पहुंचते हैं।