चालक ने निजी मेकेनिक से करवाई थी सरकारी बस की छत की मरम्मत

बारिश में छाता पकड़कर बस चलाते चालक का वीडियो भले ही हैरान करने वाला था लेकिन इसके पीछे की कहानी और भी गंभीर है। टूटी छत, समय पर सूचना न देना और निजी...

चालक ने निजी मेकेनिक से करवाई थी सरकारी बस की छत की मरम्मत

चालक ने निजी मेकेनिक से करवाई थी सरकारी बस की छत की मरम्मत

बारिश में छाता पकड़कर बस चलाते चालक का वीडियो भले ही हैरान करने वाला था लेकिन इसके पीछे की कहानी और भी गंभीर है।
टूटी छत, समय पर सूचना न देना और निजी स्तर पर बस की मरम्मत करवाने से ऐसी नौबत आने का दावा निगम प्रबंधन ने किया है। अब यह मामला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की पोल खोल रहा है जहां जुगाड़ पर सिस्टम भारी पड़ रहा है।
चंबा-होली रूट पर छाता खोलकर बस चलाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि दस दिन पहले कहीं टकराव होने से बस की छत की फ्रेम टूट गई थ्री। शीशा भी लटक गया था। चालक पर इसकी सूचना समय पर प्रबंधन को नहीं देने का आरोप है। वर्कशॉप में पहुंचे चालक को ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर ने अपने स्तर पर कार्य करवाने के लिए कहा था। इसके बाद चालक ने निजी मेकेनिक से छत की मरम्मत का कार्य करवाया। ऐसे में बारिश होने पर चालक जब बस लेकर रूट पर रवाना हुआ तो आधे रास्ते बस से पानी टपकने पर उसने छाता खोल लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद निगम प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू दी है।

चंबा-होली रूट पर बारिश में एक हाथ में छाता और दूसरे हाथ में स्टीयरिंग थामने के मामले में अब निगम प्रबंधन ने जांच शुरू दी है। जांच में सामने आया कि बस की दस दिन पहले कहीं टकराने से छत की फ्रेम टूटने के अलावा शीशा लटक गया था। इसकी मौके से चालक ने निगम को सूचना नहीं दी। चालक के अपने स्तर पर कार्य करवाने और निगरानी में कार्य न करवाने पर इसे उसकी ही गलती माना जा रहा है। ऐसे में अब निगम प्रबंधन ने मामले की जांच कर रहा है। उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि चालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें