जमीन धंसी, मकानों में पड़ गई दरारें

जुंगरा के भटका गांव में बारिश के कारण घरों को पैदा हुआ खतरा, लोगों ने सुरक्षित जगह ली पनाह चुराह की ग्राम पंचायत जुंगरा के भटका गांव में बारिश के कार...

जमीन धंसी, मकानों में पड़ गई दरारें

जमीन धंसी, मकानों में पड़ गई दरारें

जुंगरा के भटका गांव में बारिश के कारण घरों को पैदा हुआ खतरा, लोगों ने सुरक्षित जगह ली पनाह
चुराह की ग्राम पंचायत जुंगरा के भटका गांव में बारिश के कारण जमीन धंसने से तीन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा दस मकानों में दरारें आ गई है। ऐसे में प्रभावित परिवार को अपना आशियाना छोडक़र सुरक्षित जगह पनाह लेने को मजबूर होकर रह गए हैं। ग्रामीणों की मानें तो तीसा पुल के निर्माण कार्य के दौरान खुदाई के चलते निचले हिस्से में भूस्खलन का दौर आरंभ हो गया था।
 

इसके बाद से जमीन धंसने का क्रम लगातार जारी है। हालिया बारिश के कारण इस जगह भूस्खलन होने से तीन परिवारों को विस्थापित करके रख दिया है। उन्होंने बताया कि वे गांव के निचले हिस्से में भूस्खलन को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग से कई बार सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन बड़े खेद का विषय है कि अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाया जा सका है। इस विभागीय लापरवाही से आज गांव क कई परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि तत्काल तकनीकी टीम मौके पर भेजकर खतरे का आकलन किया जाए, प्रभावित परिवारों के पुर्नावास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते विभाग और प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।