पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से, 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान, एक हजार जवान रहेंगे तैनात

हिमाचल प्रदेश की कठिन यात्राओं में से एक मणिमहेश यात्रा बुधवार से शुरू होगी। यात्रा 20 सितंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान 28 अगस्त को रक्षा बंधन स्नान,...

पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से, 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान, एक हजार जवान रहेंगे तैनात

पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से, 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान, एक हजार जवान रहेंगे तैनात

हिमाचल प्रदेश की कठिन यात्राओं में से एक मणिमहेश यात्रा बुधवार से शुरू होगी। यात्रा 20 सितंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान 28 अगस्त को रक्षा बंधन स्नान, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान और 18 सितंबर को राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान होगा। चौरासी मंदिर भरमौर के पुजारी पंडित छज्जू राम शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी स्नान का शुभ मुहूर्त तीन सितंबर (वीरवार) रात 2:26 बजे शुरू होगा। शुक्रवार को पूरा दिन ब्रह्म मुहूर्त रहेगा और 12:14 बजे तक स्नान कर सकेंगे। राधाष्टमी पर्व 18 सितंबर दोपहर एक बजे शुरू होकर 19 सितंबर शाम 3:28 बजे तक चलेगा। हड़सर से मणिमहेश झील तक 13 किलोमीटर से अधिक का पैदल सफर है। धनछो, सुंदरासी, गौरीकुंड और शिव कुंड के पास श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था रहेगी। एक बिस्तर का किराया 250 से 350 रुपये तक होगा। मणिमहेश झील समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिस-गृह रक्षक तैनात रहेंगे
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिस-गृह रक्षक तैनात रहेंगे। हड़सर से धनछो तक एसडीआरएफ के 40, धनछो से सुंदरासी तक पर्वतारोहण उपकेंद्र भरमौर के 60 और सुंदरासी से पवित्र डल तक एनडीआरएफ के 30 बचावकर्मी तैनात किए जाएंगे। भरमौर, भरमाणी और हड़सर में करीब 20 आईटीबीपी जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडरों और जरूरी उपकरणों से लैस सात स्वास्थ्य टीमें तैनात रहेंगी। सुरक्षा कारणों से मैहला से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात 11 से सुबह 4 बजे तक और हड़सर से डल झील तक शाम 7 से सुबह 4 बजे तक यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। यात्रा के लिए चार हेलिकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। भरमौर से गौरीकुंड का एकतरफा किराया 3,828 रुपये और होली से गौरीकुंड का किराया 6,255 रुपये प्रति श्रद्धालु निर्धारित किया गया है। हेलिकॉप्टर सेवा 25 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगी। 75 किलोग्राम से अधिक वजन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हालांकि, इसके लिए अभी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की मंजूरी का इंतजार है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें