शहर के आसपास स्थित तीन मेडिकल दवाइयों की दुकानों की जिला पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर चंबा की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर म...
मेडिकल स्टोर 20 दिन के लिए सील
शहर के आसपास स्थित तीन मेडिकल दवाइयों की दुकानों की जिला पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर चंबा की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में फिजिकल रजिस्टर से स्टॉक का मिलान नहीं हुआ। इसके बाद एनडीपीएस दवाओं और प्रेगाबालिन आदि के स्टॉक को लेकर 20 दिन के लिए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया और फर्म को भी सील कर दिया गया, ताकि स्टॉक के साथ छेड़छाड़ न हो सके। फर्म को सात दिन के भीतर रिकॉर्ड प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया गया। इस दौरान चंबा स्थित एक अन्य मेडिकल स्टोर को चंबा के ड्रग इंस्पेक्टर ने सील कर दिया है।