करियां पंचायत में लावारिस आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मुख्य सड़क से लेकर गांवों के रास्तों में रात के समय कुत्तों के झुंड नजर आते हैं। इससे...
करियां में बढ़ा लावारिस कुत्तों का आतंक
करियां पंचायत में लावारिस आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मुख्य सड़क से लेकर गांवों के रास्तों में रात के समय कुत्तों के झुंड नजर आते हैं। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
सुरेश कुमार, संजय शर्मा, रवि कुमार, केवल, प्यार सिंह, देसराज और अजय कुमार ने कहा कि देर शाम या रात के समय अकेले आने-जाने वाले राहगीरों पर कुत्ते झपट पड़ते हैं। लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चों सबसे अधिक परेशान हैं। लोगों ने बताया कि कई बार बाइक सवारों का संतुलन भी बिगड़ चुका है। उन्होंने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर जल्द नियंत्रण किया जाए।