चंबा, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा व मंडी जिलों में बहुत ज्यादा होगी बारिश प्रदेश के पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले चार घंटों में भारी से अत्...
हिमाचल के 5 जिलों पर अगले 4 घंटे बेहद भारी
चंबा, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा व मंडी जिलों में बहुत ज्यादा होगी बारिश
प्रदेश के पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले चार घंटों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। शिमला, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा व मंडी जिलों में बहुत ज्यादा बारिश होगी जिससे आम जन को सचेत रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने सुबह-सुबह यह चेतावनी जारी कर दी है जिसके बाद जिला प्रशासन भी सचेत हो गए हैं। इस दौरान बड़ा नुकसान न हो इसके लिए प्रशासन भी तैयारी कर चुका है, वहीं इन जिलों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। पिछले कल रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन पर इसका विपरीत असर पड़ा है।
कांगड़ा में कल रात से अभी तक 147.4 मिलीमीटर बारिश की रिकॉर्ड
प्रदेश में अभी तक 468 सडक़ें बंद हो गई हैें वहीं दो नेशनल हाइवे भी बंद हो गए हैं। इसके साथ 1199 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़ चुके हैं वहीं 676 पेयजल स्कीमें भी पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। राज्य के कांगड़ा जिला में कल रात से अभी तक भारी मात्रा में बारिश हुई बताई जा रही है। कांगड़ा में 147.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है वहीं नगरोटा सूरियां में 127.4, चुवाड़ी में 118.3, मंडी 112.4, जोगिन्द्रनगर में 100.0, नाहन में 95.7,पच्छाद में 85 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।