बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का सीटू के बैनर तले दुनी चंद की नौकरी की बहाली की को लेकर धरना-प्रदर्शन दसवें दिन...
दसवें दिन भी जारी रहा प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना
बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का सीटू के बैनर तले दुनी चंद की नौकरी की बहाली की को लेकर धरना-प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी रहा।
धरने में 150 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया। धरने में सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष नरेंद्र मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है। यूनियन के महासचिव कुशल ठाकुर ने कहा कि एनएचपीसी की मनमानी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अब अन्य परियोजनाओं में भी आवाज बुलंद हो रही है। मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।