नगर पंचायत चुवाड़ी चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया ह...
जनता ने कांग्रेस के हाथ में सौंपी नगर पंचायत चुवाड़ी की जिम्मेदारी
नगर पंचायत चुवाड़ी चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि चुवाड़ी की जनता ने सात में से पांच कांग्रेस समर्थित पार्षदों को विजयी बनाकर नगर पंचायत की जिम्मेदारी कांग्रेस के हाथों में सौंपी है। सोमवार को चुवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नगर निकाय चुनाव भले ही पार्टी चिह्न पर नहीं लड़े गए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।
इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर प्रदेश सरकार के अधिकारों में हस्तक्षेप और विभिन्न प्रकार की बाधाएं उत्पन्न की गईं, फिर भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार का समर्थन किया। उन्होंने इसे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की जीत बताया। कुलदीप सिंह पठानिया ने दावा किया कि जिला चंबा के तीनों नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा का पूरी तरह सफाया कर दिया है। नगर पंचायत चुवाड़ी के सात वार्डों में से पांच पार्षद कांग्रेस समर्थित निर्वाचित हुए हैं। इनमें वार्ड नंबर-1 से रूही देवी, वार्ड नंबर-2 से सुरेंद्र सिंह चाढक, वार्ड नंबर-3 से निर्विरोध निर्वाचित कुलभूषण धीमान, वार्ड नंबर-4 से अनीता देवी तथा वार्ड नंबर-6 से नितिका जमवाल शामिल हैं।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दावा किया कि जिला चंबा के तीनों नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा का पूरी तरह सफाया कर दिया है। उन्होंने इसे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर विश्वास जताया है।