चंबा के शीतकालीन स्कूलों के दस हजार बच्चों का रिजल्ट घोषित

जिला चंबा के शीतकालीन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के नौनिहालों का वार्षिक परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चे क...

चंबा के शीतकालीन स्कूलों के दस हजार बच्चों का रिजल्ट घोषित

चंबा के शीतकालीन स्कूलों के दस हजार बच्चों का रिजल्ट घोषित

जिला चंबा के शीतकालीन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के नौनिहालों का वार्षिक परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। करीब दस हजार से अधिक बच्चों का वार्षिक परिणाम घोषित करने के साथ ही शिक्षा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान अध्यापकों ने बच्चों और अभिभावकों के साथ संवाद किया। इसके अतिरिक्त प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह ने भी आनलाइन माध्यम से जुडकर विभिन्न स्कूलों के बच्चों और अभिभावकों के साथ संवाद किया। उन्होंने शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुंगाह, शिक्षा खंड कल्हेल के अंतर्गत राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय बघेईगढ और राजकीय द्बाथमिक विद्यालय कुनगाह, शिक्षा खंड तीसा के अंतर्गत राजकीय द्बाथमिक विद्यालय चचूल और शिक्षा खंड भरमौर के अंतर्गत राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय खणी के विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ के साथ आनलाइन संवाद किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कठिन परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक सत्र की समाप्ति पर बधाई दी। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के प्रयास करने में जुट जाएं। इस कार्य में अभिभावकों और स्कूल स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर ही उनके भविष्य का निर्णय लें। बच्चों पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपना ध्यान शिक्षा सहित खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अधिक केंद्रित करने का भी आहवान किया। इशिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि शीतकालीन स्कूलों में अब करीब डेढ महीने तक विद्यार्थियों को अवकाश रहेगा। 10 फरवरी के बाद इन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ होगा।