मणिमहेश यात्रा के दौरान तोष का गोठ में अस्वस्थ हुए श्रद्धालु सूरज चौरसिया को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर मेडिकल कैंप पहुंचाया। एड...
एसडीआरएफ ने दो अस्वस्थ श्रद्धालुओं को सुरक्षित हड़सर पहुंचाया
मणिमहेश यात्रा के दौरान तोष का गोठ में अस्वस्थ हुए श्रद्धालु सूरज चौरसिया को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर मेडिकल कैंप पहुंचाया।
एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ हड़सर टीम ने अभियान चलाकर श्रद्धालु को रात करीब 9:15 बजे मेडिकल कैंप पहुंचाया, जहां जांच के बाद उनकी हालत स्थिर पाई गई।
वहीं, वापस लौटते समय टीम को सड़क किनारे महिला श्रद्धालु मृदुला मेहता मिलीं। वह चलने में असमर्थ थीं। टीम ने उन्हें सहायता देकर सुरक्षित हड़सर पहुंचाया और मेडिकल कैंप में उपचार दिलवाया। एसडीआरएफ की तत्परता से दोनों श्रद्धालुओं को समय पर सहायता मिल सकी।