पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर और टैक्सी चालक की सड़क हादसे में मौत, पूरे गांव में पसरा मातम हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थ...
मासूम बच्चों, पत्नी और बुजुर्ग मां का छिना सहारा
पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर और टैक्सी चालक की सड़क हादसे में मौत, पूरे गांव में पसरा मातम हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग, शवों को खाई से निकाला
जनजातीय क्षेत्र के लामू-क्वारंसी मार्ग पर किले दी डांग के समीप हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं।
हादसे में जान गंवाने वाले लोक निर्माण विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत सुरेश कुमार की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां, एक बेटा और बुजुर्ग मां को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया के असमय निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे का शिकार संजय कुमार पेशे से टैक्सी चालक थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और मां को छोड़ गए हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा होने के कारण उनकी मौत से परिजनों के सामने गहरा आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा हो गया है। दोनों बुधवार देर रात हिलिंग से अपने गांव लामू लौट रहे थे। लामू गांव से करीब दो किलोमीटर दूर किले दी डांग के समीप कार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू टीम ने वीरवार को शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों की मौत की खबर फैलते ही लामू गांव में मातम छा गया है। वीरवार को गांव का माहौल गमगीन रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही हादसे में दो परिवारों के सहारे छिन जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।