हिमाचल में आज से फिर बिगड़ने वाला है मौसम, अगले दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपडेट

हिमाचल प्रदेश में रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। ताबो में 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जबकि मंडी में घना कोहरा छाय...

हिमाचल में आज से फिर बिगड़ने वाला है मौसम, अगले दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपडेट

हिमाचल में आज से फिर बिगड़ने वाला है मौसम, अगले दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपडेट

हिमाचल प्रदेश में रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। ताबो में 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जबकि मंडी में घना कोहरा छाया रहा. शिमला, कुल्लू और मनाली में धूप खिली रही। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया, जिसमें कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 13.4 डिग्री रहा. 9–10 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को मौसम शुष्क बना रहा. इस दौरान ताबो में 39 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गई. वहीं मंडी में घना कोहरा देखने को मिला. राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम साफ होने से शिमला, कुल्लू , मनाली में धूप खिली रही. जबकि चंबा में सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे. प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया. ऐसे में कल्पा, कुकुमसेरी और ताबो में न्यूनतम पारा माइनस में रहा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम पारा कुकुमसेरी में माइनस – 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान नेरी में 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया.
 

आगामी दिनों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 9 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 9 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 10 फरवरी को राज्य के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है. जबकि हफ्ते के बाकी दिनों में राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.  ऐसे में प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी होने की संभावना है. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. जबकि अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है.