पास देते वक्त हवा में लटक गए बोलेरो कैंपर के पहिये

चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा, पांच जिंदगियां बचीं जनजातीय क्षेत्र पांगी को कुल्लू से जोड़ने वाली संसारी-कुल्लू-मनाली सड़क पर एक बोलेरो कैंपर अ...

पास देते वक्त हवा में लटक गए बोलेरो कैंपर के पहिये

पास देते वक्त हवा में लटक गए बोलेरो कैंपर के पहिये

चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा, पांच जिंदगियां बचीं

जनजातीय क्षेत्र पांगी को कुल्लू से जोड़ने वाली संसारी-कुल्लू-मनाली सड़क पर एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची।
चालक की सूझबूझ से वाहन में सवार यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 73-5699 कुल्लू से सामान लेकर पांगी जा रही थी। राहूली नामक स्थान पर सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय बोलेरो कैंपर के अगले पहिये सड़क से बाहर निकल गए। संकरी सड़क और ढलान होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई की तरफ झुक गई। चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिया और सवारियों से बाहर निकलने के लिए कहा।

गाड़ी में पांच सवारियां थीं। गनीमत यह रही कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी और सड़क के किनारे पर ही अटक गई। वाहन चालक पांगी घाटी के पूंटो गांव का निवासी है। वह अकसर कुल्लू से पांगी के लिए सामान ढोने का काम करता है। बाद में गाड़ी को जेसीबी के जरिये सुरक्षित निकाला गया।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें