कांगड़ा के बालू ग्लोआ में संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में तलाशी

सुबह साढ़े 10 बजे वार्ड मेंबर को खेतों में संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिली पुलिस जिला देहरा की रानीताल चौकी के अंतर्गत आने वाले बालू ग्लोआ गांव में म...

कांगड़ा के बालू ग्लोआ में संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में तलाशी

कांगड़ा के बालू ग्लोआ में संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में तलाशी

सुबह साढ़े 10 बजे वार्ड मेंबर को खेतों में संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिली

पुलिस जिला देहरा की रानीताल चौकी के अंतर्गत आने वाले बालू ग्लोआ गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के लोगों ने एक खेत में संदिग्ध वस्तु देखी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रानीताल पुलिस मौके पर पहुंची और उस संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर एहतियातन क्षेत्र को सील कर दिया। वहीं इसकी जानकारी योल कैंट स्थित आर्मी को दी। बालुगलोआ पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी के अनुसार, सुबह साढ़े 10 बजे वार्ड मेंबर को खेतों में संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिली। वार्ड मेंबर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा, और आम लोगों की आवाजाही पर लगा दी रोक

सपी मयंक चौधरी ने बताया कि यह वस्तु देखने में किसी एयरक्राफ्ट के हिस्से जैसी प्रतीत हो रही है। अब योल कैंट से आर्मी की टीम आकर जांच करेगी और वस्तु को अपने साथ ले जाएगी। फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बालू ग्लोआ गांव में संदिग्ध वस्तु का मिलना चिंता का विषय बना हुआ है। गांव में इस घटना के बाद से लोगों में डर और असमंजस का माहौल है। पुलिस और सेना की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह वस्तु क्या है और कहां से आई।