डलहौजी में गूंजी तिब्बत की आजादी

र्यटक नगरी डलहौजी में मंगलवार को तिब्बती राष्ट्र विद्रोह की 67वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिब्बती समुदाय की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर...

डलहौजी में गूंजी तिब्बत की आजादी

डलहौजी में गूंजी तिब्बत की आजादी

र्यटक नगरी डलहौजी में मंगलवार को तिब्बती राष्ट्र विद्रोह की 67वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिब्बती समुदाय की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तिब्बती कम्युनिटी हसल मिडिल बकरोटा में सवेरे प्रार्थना सभा व आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बडी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों ने तिब्बती आंदोलन का समर्थन करते हुए तिब्बत की आजादी का संकल्प दोहराया। साथ ही 1959 के विद्रोह के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सांझ पहर तिब्बती कम्युनिटी हाल मिडिल बकरोटा से एक रोष रैली निकाली गई। तिब्बती संगठनों ने विरोध दिवस के अवसर पर चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह रैली जीपीओ, बस स्टैंड और सुभाष चौक होते हुए पुन: जीपीओ में संपन्न हुई। कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर तिब्बत की आजादी, मानवाधिकारों की रक्षा और विश्व में शांति की कामना की। गौरतलब है कि 10 मार्च 1959 को चीन ने तिब्बत पर अपना कब्जा कर लिया था, जिसके बाद बडी संख्या में तिब्बतियों को अपना देश छोडकर भारत सहित अन्य देशों में शरण लेनी पडी। तब से लेकर आज तक भारत में रह रहे तिब्बती इस दिन को तिब्बती विद्रोह दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन तिब्बती समुदाय डलहौजी द्वारा किया गया। आयोजन समिति में तिब्बती सेटलमेंट आफिसर डलहौजी कालसांग तेनजिन, लोकल तिब्बतन असेंबली डलहौजी के अध्यक्ष फुरबु डमदुल, तिब्बतन फ्रीडम मूवमेंट डलहौजी की अध्यक्ष भूमचुंग वांगमो, तिब्बतन यूथ कांग्रेस डलहौजी के अध्यक्ष सोनम ड8कपा, तिब्बतन वूमेन एसोसिएशन की अध्यक्ष त्सेरिंग डोलमा तथा तिब्बतन मिडल वे अप्रोच डलहौजी की अध्यक्ष येशी डोलकर सहित तिब्बती समुदाय के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।