चुराह उपमंडल के तीसा- बैरागढ़ मार्ग पर पुलिस की नूरपुर-चंबा एसटीएफ टीम ने 867 ग्राम चरस खेप की सहित एक युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने...
तीसा-बैरागढ़ मार्ग युवक चरस के साथ आरोपी अरेस्ट
चुराह उपमंडल के तीसा- बैरागढ़ मार्ग पर पुलिस की नूरपुर-चंबा एसटीएफ टीम ने 867 ग्राम चरस खेप की सहित एक युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु गुरूवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी युवक से चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की नुरपूर-चंबा एसटीएफ की टीम तीसा-बैरागढ मार्ग पर खुशनगरी के पास ढांजू नाला में पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पंगडडी के रास्ते से पैदल मुख्य सडक़ की ओर आ रहा युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम को युवक की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर तुरंत पीछा कर धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान हिम्मो वासी गांव शालवां पोस्ट आफिस जुंगरा तहसील चुराह के तौर पर बताई। पुलिस टीम ने युवक की संदेह के आधार पर तलाशी दौरान कब्जे से 867 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी युवक के खिलाफ तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
युवक के खिलाफ तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय चरस माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों को नहीं बख्शा जाएगा