पोहलानी माता मंदिर में बर्फबारी देख खिले पर्यटक

डलहौजी (चंबा)। पोहलानी माता में बुधवार को पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी से जहां क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं, वहीं पर्यटकों ने जमकर...

पोहलानी माता मंदिर में बर्फबारी देख खिले पर्यटक

पोहलानी माता मंदिर में बर्फबारी देख खिले पर्यटक

डलहौजी (चंबा)। पोहलानी माता में बुधवार को पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी से जहां क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं, वहीं पर्यटकों ने जमकर बर्फबारी का आनंद उठाया।

डलहौजी में ठहरे पर्यटक बर्फबारी की सूचना मिलते ही पोहलानी माता मंदिर की तरफ अपनी गाड़ियों में सवार होकर निकल पड़े। सड़क पर बर्फ में जमकर अठखेलियां कीं। इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए अपने कैमरे से सेल्फी भी ली। गर्मी के मौसम में सर्दी जैसा एहसास पाकर पर्यटक काफी खुश हुए। पंजाब सहित अन्य मैदानी इलाकों में मौजूदा समय में गर्मी कहर बरपा रही है। वहां से पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। बुधवार को जब पर्यटकों ने अप्रैल महीने में बर्फबारी देखी तो उनके चेहरे खिल उठे। 

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें