ब्यास में लापता छात्र का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

मशीनों से खोदाई कर घटाया जा रहा पानी, बीबीएमबी से पानी रोकने की मांग इंदौरा (कांगड़ा)। ब्यास में लापता छात्र की तलाश तीसरे दिन वीरवार को भी जारी रह...

ब्यास में लापता छात्र का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

ब्यास में लापता छात्र का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

मशीनों से खोदाई कर घटाया जा रहा पानी, बीबीएमबी से पानी रोकने की मांग

इंदौरा (कांगड़ा)। ब्यास में लापता छात्र की तलाश तीसरे दिन वीरवार को भी जारी रही, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वीरवार को प्रशासन और पुलिस टीमों ने नदी में व्यापक स्तर पर छानबीन अभियान चलाया। उपमंडलीय नागरिक अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लगातार तीसरे दिन भी छात्र की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
जिस स्थान (ब्यास नदी में) पर छात्र कृष लापता हुआ था, वहां दो मशीनों की मदद से खोदाइ कर गहरे पानी के स्तर को कम करने का प्रयास किया गया, ताकि तलाशी अभियान में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) से भी संपर्क किया है और अनुरोध किया गया है कि जब तक लापता छात्र का पता नहीं चल जाता, तब तक पानी न छोड़ा जाए, जिससे सर्च ऑपरेशन में कोई बाधा न आए। इस अभियान में प्रशासन, पुलिस टीमों के साथ-साथ स्थानीय जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। आसपास के लोग लगातार टीमों के साथ मिलकर खोजबीन में जुटे हुए हैं।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें