मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बीच रविवार को उपमंडल सलूणी के शल्यूंड मोड़ पर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने...
शल्यूंड मोड़ पर बिजली गिरने से फट गया पेड़
मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बीच रविवार को उपमंडल सलूणी के शल्यूंड मोड़ पर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला।
तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने सड़क के किनारे खड़े एक पेड़ को पलभर में चीरकर रख दिया। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर न कोई वाहन गुजर रहा था और न ही कोई राहगीर मौजूद था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
लोगों में विशाल कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार, खेम सिंह, जगरों राम ने कहा कि अचानक हुई तेज गर्जना के साथ बिजली पेड़ पर गिरी जिससे पेड़ बीच से फट गया। घटना के बाद कुछ समय तक लोग सहमे रहे। यदि उस समय सड़क पर आवाजाही होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।