अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स काउंसिल शिमला, प्रशासन और शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्म उत्सव समिति संयुक्त रूप से एंटी चिट्टा को ले...
चंबा की वॉलीबाल टीम चुनने के लिए 23 मई को होंगे ट्रायल
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स काउंसिल शिमला, प्रशासन और शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्म उत्सव समिति संयुक्त रूप से एंटी चिट्टा को लेकर अंडर-21 वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाएगी।
यह प्रतियोगिता संजौली में 8 से 12 जून तक होगी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश राजवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम के चयन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी में युवा एवं खेल विभाग 23 मई को ट्रायल करवाएगा। प्रतियोगिता में चंबा से भी टीम भाग लेने जाएगी। ट्रायल का आयोजन पुखरी ग्राउंड में होगा। इसमें जो युवा अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे, उनका चयन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इच्छुक पुरुष खिलाड़ी जिनका जन्म 01-01-2005 को या इसके बाद हुआ है, वे आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र और बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति लेकर सुबह 10 बजे ट्रायल में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भता, किराया देय नहीं होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, ट्राॅफी और मेडल, उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये नकद पुरस्कार, मेडल और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पच्चीस हजार रुपये नकद पुरस्कार और मेडल मिलेगा। क्वार्टर फाइनल की टीम को बीस हजार और प्रत्येक टीम को नकद पुरस्कार और बेस्ट प्लेयर्स अवार्ड, पांच हजार रुपये प्रत्येक खिलाड़ी को नकद पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे।