हाईवे पर ट्रक खराब, एक घंटा लगा रहा जाम

मुगला बाजार के पास लगा एक किमी तक लगीं कतारें कहने को तो नेशनल हाईवे को चौड़ा कर दिया गया है लेकिन पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप अ...

हाईवे पर ट्रक खराब, एक घंटा लगा रहा जाम

हाईवे पर ट्रक खराब, एक घंटा लगा रहा जाम

मुगला बाजार के पास लगा एक किमी तक लगीं कतारें
कहने को तो नेशनल हाईवे को चौड़ा कर दिया गया है लेकिन पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप अवैध पार्किंग वाहनों की आवाजाही को रोक रही है। हालात ये हैं कि मंगलवार को यहां ट्रक खराब होने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग के साथ-साथ अवैध रूप से फेंकी गई गृह निर्माण सामग्री मुसीबत बन गई। ट्रक खराब होने से करीब एक घंटा जाम लग गया। जाम इतना भयानक था कि एक किलोमीटर तक वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए थे। इस वजह से स्कूल जा रहे सैकड़ों विद्यार्थी स्कूल वाहनों में ही फंसे रहे। करीब एक घंटा देरी से विद्यार्थी स्कूल पहुंचे
दिन मंगलवार समय सुबह 08:10 बजे। स्थान मुगला बाजार शनिदेव मंदिर के समीप। हाईवे पर अचानक एक ट्रक खराब हो गया। इस वजह से हाईवे पर जाम लग गया। गाड़ियों के निकलने की जगह नहीं बची। इसी बीच हाईवे पर अवैध रूप से पार्क वाहनों ने भी वाहनों की आवाजाही को रोकने का काम किया। अवैध रूप से हाईवे किनारे फेंकी गई गृह निर्माण सामग्री ने भी वाहनों की रफ्तार बढ़ने नहीं दी। लोग गाड़ियों और दोपहिया वाहन चालक जाम को देखकर पीछे ही वाहन खड़े कर बच्चों को पैदल स्कूल पहुंचा रहे हैं। स्कूल बसों में बैठे बच्चे जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे। 08:35 बजे यातायात पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचते हैं और जाम खुलवाने का प्रयास करते हैं। अवैध रूप से गृह निर्माण सामग्री फेंकने वाले लोगों को उसे यहां से हटाने के लिए कहा जा रहा है। एक व्यक्ति सड़क पर पड़ी रेत को हटा रहा है। 9:15 बजे लोगों को जाम से राहत मिलती है। यातायात पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

चंबा के एसडीएम प्रियांशु खाती का कहना है कि हाईवे पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने के मामले को लेकर पुलिस विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।