बालू पुल के पास रावी के किनारे ढांक में लटका ट्रक

बालू पुल के पास एक ट्रक अचानक रावी नदी के किनारे ढांक में लटक गया। गनीमत रही की ट्रक के अंदर कोई भी सवार नही था। जानकारी के अनुसार ड्राइवर ट्रक को...

बालू पुल के पास रावी के किनारे ढांक में लटका ट्रक

बालू पुल के पास रावी के किनारे ढांक में लटका ट्रक

बालू पुल के पास एक ट्रक अचानक रावी नदी के किनारे ढांक में लटक गया। गनीमत रही की ट्रक के अंदर कोई भी सवार नही था।

जानकारी के अनुसार ड्राइवर ट्रक को बालू में नए पुल के पास सड़क के किनारे पर खड़ा कर खाना खाने के लिए ढाबे पर गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ट्रक में पानी के पाइप थे। चालक ने बताया कि उसने ट्रक की हैंड ब्रेक लगाई थी। फिर ट्रक कैसे ढलान से नीचे उतर गई ये समझ से परे है। फिलहाल ट्रक को बाद में क्रेन के सहारे निकाल लिया गया है। पुलिस में मामला नहीं पहुंचा। 

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें