ट्रक पलटा, चालक घायल

उपतहसील धरवाला के अंतर्गत धरवाला-कुंडी-तुर मार्ग पर गुरुवार को बजरी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे खेतों में पलट गया। हादसे में चालक के सि...

ट्रक पलटा, चालक घायल

ट्रक पलटा, चालक घायल

उपतहसील धरवाला के अंतर्गत धरवाला-कुंडी-तुर मार्ग पर गुरुवार को बजरी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे खेतों में पलट गया। हादसे में चालक के सिर में चोट आई, जबकि परिचालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सडक़ की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि धरवाला-कुंडी-तुर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी सडक़ और खराब सतह के कारण वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई बार संबंधित विभाग से सडक़ की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि गुरुवार का हादसा भी विभागीय लापरवाही का परिणाम है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सडक़ की मरम्मत नहीं करवाई गई तो भविष्य में कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि धरवाला-कुंडी-तुर सडक़ की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।