2.59 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

पुलिस थाना गगरेट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्...

2.59 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

2.59 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

पुलिस थाना गगरेट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

वीरवार शाम मुख्य आरक्षी अविनाश कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गगरेट के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर फॉरेस्ट बैरियर के समीप एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान सीट के नीचे से 2.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक चालक आदित्य कुमार निवासी नरवाना, डाकघर योल कैंट, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा तथा उसके साथी चंदन घई निवासी टिका बणी, डाकघर योल कैंट, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।